झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित

झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित, साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास

झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित JAC 12th Result 2022:  झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास हुए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है। साइंस और कॉमर्स दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। करीब डेढ़ लाख बच्चों के झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट का इंतजार था। साइंस में शहरग्राम के राधेश्याम साहा ने और कॉमर्स में रांची की अमीषा कुमारी ने टॉप किया है।

साइंस में UPG +2 स्कूल शहरग्राम के राधेश्याम साहा ने 89.9 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्होंने 500 में 449 मार्क्स पाए हैं।

– कॉमर्स में उर्सूलाइन इंटर कॉलेज, रांची की अमीषा कुमारी ने 93 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्होंने 500 में 465 मार्क्स पाए हैं।

– साइंस में 93298 स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 20447 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 30874 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन पास हुए हैं। 1841 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए हैं।

– कॉमर्स में 34686  स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 7115 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 15428 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन पास हुए हैं। 1886 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए हैं।

– कॉमर्स में 53186 स्टूडेंट्स और साइंस में 24436 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

– साइंस में 55.01 फीसदी लड़के और 61.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। यानी साइंस में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है।

– कॉमर्स में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 63.68 फीसदी लड़के और 79.07 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

NIOS SOLVED ASSIGNMENT 2021-2022

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *