Back to Posts

विज्ञान (212) Nios solved Assignment शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र 2026-27

 

(A) मीना अपने गाँव जाने की योजना बना रही है, जो 120 किमी दूर है। उसके पास दो विकल्प हैं-
  • बस A, जो 40 किमी/घंटा की नियत चाल से चलती है।
  • बस B, जो भिन्न-भिन्न चालों से चलती है, कभी तेज़ और कभी धीमी।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) कौन-सी बस एकसमान गति (uniform motion) को प्रदर्शित करती है और क्यों?
(ii) बस A द्वारा गंतव्य तक पहुँचने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
(iii) कुछ समय के लिए तेज़ चाल पर चलने पर भी बस B को अधिक या कम समय क्यों लग सकता है?
(iv) कौन-सी बस गाँव तक पहुँचने हेतु अधिक विश्वसनीय है? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
(1/2X4) (पाठ-9 देखे)
(B) एक डाकिया पार्सल पहुँचाने के लिए एक सीधी सड़क पर चल रहा है। समय के साथ उसकी गति का लेखा रखा गया और प्राप्त स्थिति समय ग्राफ एक सीधी रेखा है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) यह ग्राफ किस प्रकार की गति को प्रदर्शित करता है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
(ii) स्थिति-समय ग्राफ की ढाल डाकिए की यात्रा के बारे में क्या बताती है?
(iii) यदि किसी अन्य दिन ग्राफ सीधी रेखा के स्थान पर वक्र हो, तो यह उसकी गति के बारे में क्या संकेत देता है?
\((\frac{1}{2}+\frac{1}{2}+1)\) (पाठ-9 देखे)

  1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दें।
    Answer any one of the following questions in about 40-60 words.
(A) एक शिक्षार्थी ने ठंडे जल से भरें हुए इस्पाती गिलास को आर्द्र दिन में बाहर रखा। कुछ समय बाद गिलास की बाहरी सतह पर सूक्ष्म जल-बूंदें दिखाई देने लगीं।
समझाइए कि ये बूंदें क्यों बनती हैं। इस प्रक्रिया का नाम लिखिए तथा इसे प्रकृति में बादलों के निर्माण से संबद्ध कीजिए।
2 (पाठ-26 देखें)
(B) किसी किसान ने गेहूँ की कटाई के बाद फसलों के अवशेष जला दिए। उसका पुत्र आँखों में जलन और साँस लेने में कठिनाई की शिकायत करता है।
फसल अवशेष जलाने से किस प्रकार के वायु प्रदूषक उत्पन्न हो सकते हैं? कणिकीय पदार्थ (particulate matter) का मानव स्वास्थ्य पर एक हानिकारक प्रभाव स्पष्ट कीजिए।

  1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दें।
    Answer any one of the following questions in about 40-60 words.
(A) एक गाँव में किसान मटर की कटाई के बाद उसी खेत में गेहूँ उगाते हैं। बताइए कि यहाँ कौन-सी कृषि पद्धति अपनाई जा रही है तथा यह मृदा की उर्वरता बनाए रखने में कैसे सहायक है।
(B) भारत के अनेक घरों में घर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर उतारे जाते हैं और पेयजल ढके हुए पात्रों में रखा जाता है। समझाइए कि ये पारंपरिक प्रथाएँ स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगों की रोकथाम में कैसे सहायक हैं।
(पाठ-32 देखें)
  1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 100-150 शब्दों में दें   (A) चिप्स के पैकेट को सीलबंद करने से पहले उसमें नाइट्रोजन गैस भरी जाती है। निर्माता का दावा है कि इससे उसकी संग्रहण-अवधि (shelf life) बढ़ जाती है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) तेल एवं वसा के खराब होने के लिए कौन-सी रासायनिक प्रक्रिया उत्तरदायी है?
(ii) पैकेट के भीतर वायु के स्थान पर नाइट्रोजन गैस का उपयोग क्यों किया जाता है?
(iii) इस खराब होने वाली अभिक्रिया को उपचयन (oxidation) या अपचयन (reduction) में से किस श्रेणी में रखा जा सकता है?
(iv) दैनिक जीवन में इस प्रक्रिया को रोकने के दो अन्य उपाय सुझाइए।
(1X4) (पाठ-4 देखे)

(B) एक नदी, एक कुएँ और वर्षा जल से जल के नमूने लिए गए। शुद्धिकरण के बाद सभी नमूनों का अपघटन करके हाइड्रोजन और ऑक्सीजन प्राप्त की गई। प्रत्येक स्थिति में यह पाया गया कि-
9 g जल से 1g हाइड्रोजन तथा 8 g ऑक्सीजन प्राप्त होती है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) यह अवलोकन किस नियम की पुष्टि करता है?
(ii) शुद्धिकरण के बाद जल का स्रोत उसकी संरचना को क्यों प्रभावित नहीं करता?
(iii) यदि 36 g जल का अपघटन किया जाए, तो हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का द्रव्यमान कितना होगा?
(iv) यह अवलोकन डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का किस प्रकार समर्थन करता है?
(1×4)

  1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 100-150 शब्दों में दें।
(A) भारतीय पारंपरिक अनाज भंडारण पद्धतियों में कीटों तथा कवकीय वृद्धि से सुरक्षा के लिए सूखी नीम की पत्तियाँ अनाज के साथ रखी जाती हैं। वर्गीकरण तथा जैव-विविधता के अपने ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) कीट तथा कवक किस जीव-जगत (kingdom) से संबंधित हैं?
(ii) प्रत्येक जीव-जगत की एक विशिष्ट विशेषता लिखिए।
(iii) समझाइए कि यह पारंपरिक प्रथा जैव-विविधता संरक्षण तथा सुरक्षित खाद्य भंडारण में कैसे सहायक है।
(iv) अपने आसपास का एक अन्य उदाहरण लिखिए, जहाँ पौधों का उपयोग प्राकृतिक रूप से संग्रहित वस्तुओं या स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए किया जाता है।
(B) (i) डार्विन ने अवलोकन किया कि उपयोगी विविधताओं वाले जीव प्रकृति में अधिक समय तक जीवित रहते हैं। पाठ में दिए गए किसी एक उदाहरण के संदर्भ में “समर्थ का जीवत्व” (survival of the fittest) का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
(पाठ-20 देखें)
(ii) ग्रीष्म ऋतु में कच्चे आम पकने पर उनका रंग हरे से पीला हो जाता है। आम के हरे तथा पीले रंग के लिए उत्तरदायी प्लास्टिड (plastids) के नाम लिखिए। प्रत्येक प्लास्टिड का एक कार्य भी लिखिए।
(पाठ-21 देखें)
  1. नीचे दी गयी परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिये |
    Prepare any one project as given below.
    6
(A) रसोई में तवे पर रोटी बनाते समय निम्न बातें देखी जा सकती हैं-
  • तवे का हत्था गर्म हो जाता है।
  • ज्वाला के ऊपर की वायु गर्म महसूस होती है।
  • ज्वाला से कुछ दूरी पर भी ऊष्मा का अनुभव होता है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) उपर्युक्त स्थिति में होने वाले ऊष्मा संचरण के तीनों प्रकारों की पहचान कीजिए तथा उन्हें स्पष्ट कीजिए।
1
(ii) उपलब्ध सरल सामग्री का उपयोग करके द्रवों में संवहन धाराओं (convection currents) को प्रदर्शित करने हेतु एक सरल घरेलू क्रियाकलाप तैयार और उसका वर्णन कीजिए। उसमें निम्नलिखित लिखिए-
  • सामग्री
  • प्रक्रिया
  • प्रेक्षण

(B) दैनिक जीवन में भोजन पकाने, प्रकाश व्यवस्था तथा विद्युत उपकरणों के उपयोग हेतु ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कभी-कभी असावधानी के कारण ऊर्जा का अपव्यय भी हो जाता है। चूँकि अनेक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं, इसलिए उनका विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है। भारतीय पारंपरिक जीवन-पद्धति भी संसाधनों के संयमित उपयोग पर बल देती है।
इस विचार के आधार पर निम्नलिखित लघु परियोजना तैयार कीजिए-
    1. अपने घर की ऐसी चार दैनिक गतिविधियाँ लिखिए, जिनमें ऊर्जा का उपयोग होता है।
    2. अपने घर अथवा आसपास में ऊर्जा के अपव्यय के दो उदाहरण पहचानिए।
    3. ऊर्जा अपव्यय कम करने के दो सरल उपाय सुझाइए।
    4. अपने परिवार के लिए निम्नानुसार एक दिवसीय ऊर्जा संरक्षण योजना तैयार कीजिए-
      • दिन को तीन समयावधियों में विभाजित कीजिएः प्रातः, अपराह्न, सायं/रात्रि।
      • प्रत्येक समयावधि के लिए एक सामान्य गतिविधि तथा उससे संबंधित एक ऊर्जा-संरक्षण उपाय लिखिए।
      • उत्तर को सरल सारणी के रूप में प्रस्तुत कीजिए।

  1. भारतीय पारंपरिक प्रथाओं का एक ऐसा उदाहरण लिखिए, जो ऊर्जा संरक्षण में सहायक हो।
    (पाठ-12 देखें)
    Growth Education Points is your trusted partner for 100% accurate NIOS Solved Assignments (TMA) 2026-27. We provide expert-curated PDFs and premium handwritten solutions for Class 10th & 12th to help you secure top marks effortlessly.
    📞 Call/WhatsApp: 9582489391 | 🌐 Visit: growtheducationpoints.com
Back to Posts