विज्ञान (212) Nios solved Assignment शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र 2026-27
विज्ञान (212) Nios solved Assignment शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र 2026-27 (A) मीना अपने गाँव जाने की योजना बना रही है, जो 120 किमी दूर है। उसके पास दो विकल्प हैं- बस A, जो 40 किमी/घंटा की नियत चाल से चलती है। बस B, जो भिन्न-भिन्न चालों से चलती है, कभी तेज़ और कभी धीमी। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-(i) कौन-सी बस एकसमान गति (uniform motion) को प्रदर्शित करती है और क्यों?(ii) बस A द्वारा गंतव्य तक पहुँचने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।(iii) कुछ समय के लिए तेज़ चाल पर चलने पर भी बस B को अधिक या कम समय क्यों लग सकता है?(iv) कौन-सी बस गाँव तक पहुँचने हेतु अधिक विश्वसनीय है? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।(1/2X4) (पाठ-9 देखे) (B) एक डाकिया पार्सल पहुँचाने के लिए एक सीधी सड़क पर चल रहा है। समय के साथ उसकी गति का लेखा रखा गया और प्राप्त स्थिति समय ग्राफ एक सीधी रेखा है।निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-(i) यह ग्राफ किस प्रकार की गति को प्रदर्शित करता है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।(ii) स्थिति-समय ग्राफ की ढाल डाकिए की यात्रा के बारे में क्या बताती है?(iii) यदि किसी अन्य दिन ग्राफ सीधी रेखा के स्थान पर वक्र हो, तो यह उसकी गति के बारे में क्या संकेत देता है?\((\frac{1}{2}+\frac{1}{2}+1)\) (पाठ-9 देखे) निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दें।Answer any one of the following questions in about 40-60 words. (A) एक शिक्षार्थी ने ठंडे जल से भरें हुए इस्पाती गिलास को आर्द्र दिन में बाहर रखा। कुछ समय बाद गिलास की बाहरी सतह पर सूक्ष्म जल-बूंदें दिखाई देने लगीं।समझाइए कि ये बूंदें क्यों बनती हैं। इस प्रक्रिया का नाम लिखिए तथा इसे प्रकृति में बादलों के निर्माण से संबद्ध कीजिए।2 (पाठ-26 देखें) (B) किसी किसान ने गेहूँ की कटाई के बाद फसलों के अवशेष जला दिए। उसका पुत्र आँखों में जलन और साँस...